{"_id":"5b8af8d442c79246424d7751","slug":"15358343106-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पेट्रोल डीजल की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका। कहा कि सरकार आम आदमी की थाली से रोटी छीनने के साथ ही अब लोगों को पैदल भी चलाना चाहती है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। उन्होंने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के शासन में आमजन महंगाई से त्रस्त है। लगातार बढ़ रही डीजल और पेट्रोल की कीमतों से लोगों के लिए वाहन चलाना मुश्किल हो गया। मालवाहक व सवारी वाहनों का किराया बढ़ने से लोग परेशान हो चुके हैं। बावजूद केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। उन्होंने लोगों से मोदी सरकार को 2019 के लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने का आह्वान किया।
प्रदर्शनकारियों में नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, शिवमोहन मिश्र, जयेंद्र रमोला, राजपाल खरोला, मदन मोहन शर्मा, मधु सेमवाल, योगेश शर्मा, संजय गुप्ता, मधु जोशी, राजेश व्यास, वीरेंद्र सजवाण, प्रदीप चंद्रा, शैलेंद्र बिष्ट, नंदकिशोर जाटव, दिनेश चंद्र मास्टर, मालती तिवारी, मधु मिश्रा, जयपाल सिंह, हरिराम वर्मा, सतेंद्र पंवार, सीताराम ठेकेदार, वेदप्रकाश धींगड़ा, अशोक शर्मा, गौतम नौटियाल आदि शामिल थे।