{"_id":"5b8af8b742c792466642331b","slug":"15358342814-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक की मांग बढ़ी
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर नगर के मुख्य बाजारों में श्रद्धालु लड्डू गोपाल की पोशाक समेत सजावट का समान खरीदने के लिए उमड़ रहे है। कान्हा के सजावटी मुकुट इस बार श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, नगर के मुख्य मंदिरों में पर्व को लेकर सजावट की जा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लड्डू गोपाल की विशेष पोशाक बाजारों में आ गई हैं। नगर के बाजारों में सुंदर झूले, टोकरियां, मालाएं, डबल और सिंगल बैड, सिंहासन, लड्डू गोपाल के लिए तकिये और चादरें भी उपलब्ध हैं। रेलवे स्टेशन रोड़ के दुकानदार अमन गुप्ता ने बताया कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर इस बार लड्डू गोपाल की पोशाक की मांग अधिक है।
झूले, कुंडल, कड़े, मोरपंख, नेत्र काजल, चूड़ी बिंदी और फैंसी मालाऐं भी लोग ले रहे हैं। बच्चों की पहनने के लिए राधा कृष्ण की ड्रेस भी बाजारों में दिखाई दे रही हैं। पूजा सामग्री के विक्रेता प्रशांत गुप्ता ने बताया कि रोली, मिश्री, मक्खन और धनिया के चूरमे का प्रसाद के लिए लोगों ने समान खरीदा। पर्व को लेकर नगर के देहरादून रोड़ स्थित सिद्ध पीठ शक्ति भवन मंदिर, ऋषिकेश रोड़ स्थित श्री गोवर्धन मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर कान्हरवाला आदि कई मंदिरों में पर्व के लिए विशेष सजावट की गई है।