{"_id":"5b8af7ca42c792464429fbaa","slug":"15358340445-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरुवा के पास आया मलबा, छह घंटे बंद रही लाइफ लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरुवा के पास आया मलबा, छह घंटे बंद रही लाइफ लाइन
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरुवा के पास आया मलबा, छह घंटे बंद रही लाइफ लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
चकराता। तेज बारिश के कारण शनिवार को कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर कोरुवा के पास भारी मात्रा में मलबा आने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। जौनसार बावर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले इस मार्ग पर करीब छह घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।
बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ के मार्गों का बुरा हाल है। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर कोरुवा के पास भारी मात्रा में मलबा आने से शनिवार सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। इस बीत सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस जाम में फसलों से लदे कई वाहन भी फंसे रहे। हालांकि लोनिवि ने जेसीबी से मलबा हटवा कर दोपहर बाद सड़क पर यातायात बहाल कराया। वहीं जजरेट पर भी दिनभर बारिश के बीच मलबा के आने-जाने का सिलसिला लगा रहा। इसके चलते दिनभर सड़क पर रुक रुक कर यातायात चल सका। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुड्डो के पास भारी मात्रा में मलबा आने से करीब चार घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे। वाहने न चलने से बड़ी संख्या में लोगों को पैदल ही गंतव्य की ओर रवाना होना पड़ा।