फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पंजीकरण के लिए श्रम विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग लगाएं शिविर

पंजीकरण के लिए श्रम विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग लगाएं शिविर

Fri, 31 Aug 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
पंजीकरण के लिए श्रम विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग लगाएं शिविर

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने ऑल वेदर परियोजना से प्रभावित हो रहे व्यापारियों के लिए रोजगार और मुआवजे की मांग की। कहा गया कि परियोजना से प्रभावित मकान स्वामी को मकान का मुआवजा मिलेगा, लेकिन मकान की किराए की दुकान चलाने वाला व्यापारी परियोजना से बेरोजगार हो रहा है। व्यापारियों ने पंजीकरण के लिए श्रम विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से शिविर लगाने की मांग भी की।

व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजेश बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने कहा कि श्रम विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग में दुकानों के पंजीकरण के लिए जिला मुख्यालय गोपेश्वर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यदि विभाग नगर मुख्यालय पर शिविर का आयोजन करे तो व्यापारियों को सुविधा मिल सकेगी। व्यापारियों ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, मुख्य बाजार में पेट्रोल पंप से लेकर ग्वालदम तिराहे तक प्रशासन की ओर से दुकानों के चिह्निकरण की प्रक्रिया को स्पष्ट करने की मांग की। व्यापारियों ने व्यापार संघ भवन के लिए राजस्व विभाग से भूमि देने की मांग भी की। बैठक के बाद व्यापारियों ने एसडीएम जीआर बिनवाल को 5 सूत्री समस्याओं का ज्ञापन देकर इनके निराकरण की मांग भी की। बैठक में व्यापार मंडल के महामंत्री उमेश खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष देवराज रावत, नरेश डिमरी, राकेश कुमार डिमरी, हरनाम सिंह, पूर्व अध्यक्ष कुशल बिष्ट, ईश्वरी मैखुरी, प्रताप सिंह राणा, अंशी देवी, सुबोध डिमरी, सुशील थपलियाल, राकेश कोटियाल, संदीप कुमार, रईस अहमद, विक्रम पंवार और रणवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed