{"_id":"5b8977b442c792466049ba1a","slug":"153573571919-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातृ व युवाशक्ति के बूते सतासीन होगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातृ व युवाशक्ति के बूते सतासीन होगी कांग्रेस
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। कांग्रेस की जोशीमठ ब्लॉक कमेटी की बैठक में आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि मातृ और युवाशक्ति के बूते कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव प्रचार में जुट जाने का आह्वान किया। संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी को कांग्रेस से गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया।
ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बिना मातृशक्ति और युवाओं के चुनाव नहीं जीता जा सकता है। लिहाजा अधिकाधिक महिलाओं और युवाओं को पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। इसके बाद कांग्रेस के जनजाति प्रकोष्ठ का गठन किया गया, जिसमें प्रेम सिंह बुटोला को अध्यक्ष और करण सिंह को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत की अगुवाई में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीएम को 15 सूत्री ज्ञापन भेजा गया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी, ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत, कमल रतूड़ी, ठाकुर सिंह, देवेश्वरी देवी, रमा देवी, लक्ष्मी लाल, रामेश्वर थपलियाल, प्रकाश नेगी, सरिता, गीता, मीना और पुष्पा आदि मौजूद थे।