{"_id":"5b8977ab42c7924674625880","slug":"153573571014-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी पर घास लेने गई एक महिला की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी पर घास लेने गई एक महिला की मौत, एक घायल
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। जंगल घास लेने गई माणा गांव की दो महिलाएं पहाड़ी से पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरीं। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर घायल हो गई। घायल को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया। घटना बृहस्पतिवार शाम को हुई। ग्रामीण रातभर महिलाओं को चट्टान पर ढूंढते रहे, लेकिन अंधेरा होने के कारण उनका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह सात बजे दोनों खाई में पड़ी मिलीं।
माणा गांव की शिवी देवी (66) पत्नी पूरण सिंह और आनंदी देवी (66) पत्नी हयात सिंह बृहस्पतिवार को शाम चार बजे गांव के शीर्ष भाग पर स्थित नंदा देवी मंदिर के समीप जंगल में घास काटने गई थीं। इसी दौरान पहाड़ी से पैदल फिसलने के कारण दोनों खाई में जा गिरीं। जब देर शाम तक महिलाएं घर नहीं लौटी तो ग्रामीण उन्हें ढूंढने पहाड़ी पर गए, लेकिन अंधेरा होने के कारण उनका कोई सुराग नहीं मिला। सुबह सात बजे ग्रामीण दोबारा उन्हें ढूंढने के लिए चट्टान पर गए तो दोनों महिलाएं खाई में पड़ी मिलीं। पास जाकर देखा तो शिवी देवी की मौत हो चुकी थी जबकि आनंदी देवी घायल थीं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बदरीनाथ थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी जवानों और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को खाई से निकालकर सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया। आनंदी देवी के पांव और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।