{"_id":"5b89778d42c792466578cc0d","slug":"153573568015-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि प्रवास के लिए मथकोट पहुंची बधाण की मां नंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि प्रवास के लिए मथकोट पहुंची बधाण की मां नंदा
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट। नंदा लोकजात यात्रा के तहत शुक्रवार को बधाण की मां नंदा की डोली रात्रि प्रवास के लिए मथकोट गांव पहुंचीं, जबकि दशोली की मां नंदा भूमियाल देवता के गांव नारंगी पहुंचीं। दोनों गांवों में ग्रामीणों ने मां नंदा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। नारंगी गांव में दोपहर बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
30 अगस्त को सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर से दशोली और बधाण की मां नंदा कैलाश के लिए विदा हुई थीं। बृहस्पतिवार को बधाण मां नंदा की डोली रात्रि प्रवास के लिए चरबंग और दशोली की धरगांव पहुंची थीं। शुक्रवार को दोनों डोलियों ने सुबह नौ बजे पूजा के बाद अपने अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान किया। बधाण की मां नंदा की डोली कुंडबगड़ गांव होते हुए रात्रि प्रवास के लिए मथकोट गांव पहुंचीं, जबकि दशोली की मां नंदा नारंगी गांव पहुंचीं। अपनी आराध्य देवी को मिलने के लिए मायके पहुंची ध्याणियों ने मां नंदा को शृंगार सामग्री के साथ ही ककड़ी, मुंगरी (मक्का), चूड़ी भेंट की। इस मौके पर गब्बर सिंह, लखपत सिंह, अवतार सिंह, वीरेंद्र सिंह, योगेश्वर प्रसाद, राजेश गौड़, राजेंद्र गौड़, दयाराम, मनसाराम, मुंशीचंद्र गौड़ आदि मौजूद थे।