{"_id":"5b8855c042c792465a6a604c","slug":"153566149114-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का होगा सख्ती से पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का होगा सख्ती से पालन
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य डॉ. सोहन लाल भट्ट ने छात्रों का लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के बारे में जानकारी दी। कहा छात्रसंघ चुनाव के दौरान कमेटी की सिफारिशों और अनुशासन का पूर्ण रूप से पालन होना चाहिए।
छात्र संघ प्रभारी डॉ. अरविंद वर्मा ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के दौरान कॉलेज कैंपस से बाहर जुलूस नहीं निकाला जा सकता। कॉलेज परिसर की दीवारों को भी गंदा नहीं किया जाएगा। कहा चुनाव के दौरान सिफारिशों का पूर्ण रूप से पालन अनिवार्य है। बताया कि जल्द ही छात्रसंघ चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। चुनाव आठ सितंबर को आयोजित किया जाएगा। चीफ प्रोक्टर डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि कॉलेज में सिर्फ उसी छात्र को प्रवेश की अनुमति होगी जो ड्रेस कोड और परिचय पत्र के साथ आएगा। इस मौके पर डॉ. कुलदीप चौधरी, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. सीमा पुंडीर, देशराज सिंह, अंकुर शर्मा, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।