फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गंगा में उफान, चेतवानी निशान के ऊपर बह रही, अलर्ट

गंगा में उफान, चेतवानी निशान के ऊपर बह रही, अलर्ट

Fri, 31 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
गंगा में उफान, चेतवानी निशान के ऊपर बह रही, अलर्ट
स्वर्गाश्रम से ऋषिकेश तक कई घाट हैं जलमग्न
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते तीर्थनगरी में गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। नगर में बृहस्पतिवार सुबह से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिली। इसके चलते स्वर्गाश्रम से ऋषिकेश तक अधिकांश घाट नदी के उफान से जलमग्न हो गए।

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सहायक नदियों, नालों, खालों में उफान है। इसके कारण गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। तीर्थनगरी में बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे नदी का वाटर लेवल चेतावनी रेखा से 12 सेंटीमीटर ऊपर 339.62 मीटर दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के अनुसार सुबह छह बजे नदी का जलस्तर 339.40 मीटर रहा। नौ बजे गंगा वार्निंग लेवल से 12 सेंटीमीटर ऊपर बही। दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 339.75 दर्ज किया गया। शाम तीन से चार बजे के बीच गंगा का जलस्तर अधिकतम 339.90 मीटर आंका गया। गंगा में उफान से नगर क्षेत्र, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला आदि इलाकों में नदी के किनारे बने घाट जलमग्न हो गए। दूसरी ओर त्रिवेणीघाट पर गंगा आरती का प्लेटफार्म पानी से लबालब रहा। हालांकि शाम को पांच बजे के बाद जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर 339.80 मीटर और सात बजे जलस्तर 339.36 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed