फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कर्णप्रयाग और देवाल में हुए भूस्खलन से लोगों में दहशत

कर्णप्रयाग और देवाल में हुए भूस्खलन से लोगों में दहशत

Thu, 30 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग और देवाल में हुए भूस्खलन से लोगों में दहशत

विज्ञापन
नारायणबगड़। बुधवार रात को हुई तेज बारिश से पंती-हसंकोटी निर्माणाधीन मोटर मार्ग का मलबा बिरमाल गांव के समीप खेतों से घरों के आंगन में जा घुसा। ग्रामीण भुवन मलेठा ने बताया कि सड़क के मलबे से ग्रामीणों के उपजाऊ खेत तबाह हो गए हैं जिससे गांव खतरे की जद में आ गया है। उन्होंने प्रशासन से क्षति का आंकलन कर ग्रामीणों को समुचित मुआवजा देने की मांग की। वहीं मानूर गांव के नीचे हो रहे भूस्खलन से गंगा सिंह राणा और राम सिंह नेगी के मकान खतरे की जद में हैं, जबकि बारिश से बुधवार रात को नारायणबगड़ के स्लाइड जोन में सड़क धंसने से कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग बंद हो गया था। बीआरओ ने कड़ी मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मार्ग खोल दिया।


हाईवे पर गिर रहे पत्थरों से लोगों में दहशत
कर्णप्रयाग/देवाल। बारिश से कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे पर सुभाषनगर में सड़क के ऊपर से गिर रहे पत्थरों से लोगों में दहशत है। बुधवार रात को सुभाषनगर के ऊपरी हिस्से से भारी मात्रा में पत्थर गिरने से सड़क के किनारे खड़ी चार बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। हरीश सती, सुधीर नेगी, अरविंद गुसाईं आदि ने शासन-प्रशासन से नगर के भूस्खलन जोन में सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की। वहीं देवाल में जीआईसी देवाल के नवनिर्मित मुख्य भवन के पीछे पेड़ टूटने और मलबा आने से भवन को खतरा बना है। पीटीए अध्यक्ष बलवंत राम आगरी ने शासन-प्रशासन से क्षति का आंकलन कर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed