{"_id":"5b87044842c792466408d3ee","slug":"153557510019-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख ने किया हाट बाजार का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख ने किया हाट बाजार का निरीक्षण
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
कालसी ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह चौहान ने बुधवार को जीवनगढ़ में शुरू हुए हाट बाजार का निरीक्षण किया। उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति की कालसी स्थित प्रभागीय परियोजना प्रबंधन इकाई की ओर से बीते बुधवार से जीवनगढ़ में इस हाट बाजार का शुभारंभ किया गया है।
ब्लॉक प्रमुख ने समिति के प्रयासों की सराहना की। कहा हाट बाजार शुरू होने से काश्तकार सीधे अपने उत्पादों को लोगों को बेच सकते हैं। काश्तकारों ने भी बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ने पर हर्ष व्यक्त किया। प्रभागीय परियोजना प्रबंधक ब्रह्मकांत भट्ट ने बताया कि हाट बाजार में कालसी प्रखंड की छह सहकारिता संस्थाएं अपने उत्पादों को बेच रही हैं। कहा कि हाट बाजार के माध्यम से लोग बिना किसी बिचौलिए के जौनसार बावर के क्षेत्र में उगाए जाने वाली अदरक, भिंडी, तोरई, मूली, मिर्च, टमाटर, सेब, बैंगन, मक्का, धनिया, नींबू, फरसबीन समेत स्थानीय दाले, लाल चावल, अचार, मुरब्बा आदि को सीधे काश्तकारों से सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं। इस मौके पर समाज सेवी मुकेश शर्मा, नवीन चौधरी, मोहित अग्रवाल, खत शैली आजीविका संघ की सचिव बबीता चौहान आदि मौजूद रहे।