फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रक्त में संक्रमण का समय पर लग जाएगा पता

रक्त में संक्रमण का समय पर लग जाएगा पता

Thu, 30 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
रक्त में संक्रमण का समय पर लग जाएगा पता
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । एम्स ऋषिकेश के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की ओर से सुरक्षित ब्लड ट्रांसफ्यूजन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें न्यूक्लिक एसिड एप्लीकेशन टेस्टिंग नेट टेस्ट के साथ होने वाले सभी रक्तदान को संभावित संक्रमण से मुक्त बताया गया है। विभाग की हेड डॉ. गीता नेगी ने बताया गया कि रक्तदान से किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है, मगर उसी जीवनदाता रक्त में ट्रांसफ्यूजन संक्रमण से होने से बीमारियों का खतरा भी छिपा होता है। बताया गया कि ऐसी बीमारियों का पता लगाने में कई बार तीन से आठ हफ्ते तक का समय लग जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पारंपरिक एलिजा टेस्टिंग से दूषित रक्त से होने वाली एचआईवी के वायरस का पता लगाने में कम से कम 20 दिन का समय लगता है, जबकि हेपेटाइटिस- बी के लिए 53 दिन और हेपाटाइटिस- सी के लिए 58 दिन का समय लग सकता है। डॉ. गीता के मुताबिक अब रक्तदान से पहले रक्तदाता के रक्त में मौजूद उक्त संक्रमित वायरस का पता लगाने के लिए न्यूक्लिक एसिड एप्लीकेशन टेस्टिंग के जरिए एचआईवी के वायरस का पता महज पांच दिन में, हेपेटाइटिस- बी के वायरस की जानकारी में 24 दिन और हेपाटाइटिस- सी के वायरस का पता महज चार दिन में लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डा. रवि कांत की ओर से इस दिशा में सराहनीय कदम उठाया गया है। बताया कि एम्स ऋषिकेश में इस तरह के संक्रमण की जांच के लिए नई मशीन स्थापित की गई है। इसी के साथ एम्स ऋषिकेश उत्तराखंड का पहला अस्पताल बन गया है, जहां पर इस तरह की अत्याधुनिक मशीन द्वारा रक्तदान के समय ही नेट टेस्ट के माध्यम से रक्तदाता के रक्त में मौजूद छोटे से छोटे वायरस का भी पता लगाया जा सकेगा। कार्यशाला में डीन प्रो. मनोज गुप्ता, कार्यशाला की आयोजक चेयरपर्सन डॉ. गीता नेगी, आयोजक सचिव डॉ. शीतल मल्होत्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed