फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सुरक्षा दीवार ढही, मकान को खतरा

सुरक्षा दीवार ढही, मकान को खतरा

Thu, 30 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा दीवार ढही, मकान को खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

तेज बारिश के बीच चकराता तहसील के बुराइला गांव में सुरक्षा दीवार के ढहने से एक मकान को खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने पड़ोसी के यहां शरण ली हुई है। उसने तहसील प्रशासन से मकान के नीचे सुरक्षात्मक कार्य कराने की गुहार लगाई है।
बीते मंगलवार की रात को तेज बारिश के बीच गांव निवासी श्याम सिंह के घर के नीचे बनी सुरक्षा दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर पूरा परिवार घर से बाहर निकल गया। श्याम सिंह ने बताया कि सुरक्षा दीवार ढहने से मकान को खतरा खड़ा हो गया है। मकान में जगह-जगह दरारें पड़ गई है। यदि समय रहते मकान के नीचे सुरक्षात्मक कार्य नहीं हुए तो कभी भी मकान गिर सकता है। डर के मारे परिवार वाले घर के भीतर भी नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर इस संबंध में तहसीलदार कुंवर सिंह नेगी ने बताया कि मामले में राजस्व उपनिरीक्षक से क्षति आंकलन की रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी से भू कटाव का खतरा
विकासनगर। केदारावाला गांव में शीतला नदी के तटों का रुख करने से कृषि भूमि को खतरा खड़ा हो गया है। कई हेक्टेयर भूमि कटाव की भेंट चढ़ चुकी है। काश्तकारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। नदी किनारे सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमशाद अली ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर भू कटाव रोकने के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन में पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि बारिश में नदी का पानी किनारों का रुख कर रहा है। जिससे कृषि भूमि भू कटाव की भेंट चढ़ चुकी है। धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। काश्तकारों को आर्थिकी का संकट सता रहा है। कहा भू कटाव की समस्या को देखते हुए नदी किनारे तीन सौ मीटर लंबा पुश्ता निर्माण बेहद जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed