{"_id":"5b85804442c79246716645ba","slug":"153547576916-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीस पब्लिक स्कूल ने केवी को हराकर जीती बास्केटबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीस पब्लिक स्कूल ने केवी को हराकर जीती बास्केटबॉल प्रतियोगिता
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। हॉकी के जादूगर स्व. ध्यानचंद की जयंती पर चमोली खेल विभाग की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिताओं ने दूसरे दिन जूनियर बालक वर्ग बास्केट बॉल में पीस पब्लिक स्कूल की टीम ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर को 15-04 अंकों से पराजित किया, जूनियर बालिका कबड्डी में केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर ने जीजीआईसी गोपेश्वर की टीम को 30-05 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग हॉकी में पीस पब्लिक स्कूल ने एसजीआरआर की टीम को 6-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मैच में जीआईसी गोपेश्वर की रेड टीम ने एसजीआरआर की रेड टीम को 1-0 से, तीसरे मैच में उत्तराखंड पब्लिक स्कूल की ब्लू टीम ने शारदा सुमन एकेडमी की बी टीम को 1-0 तथा चतुर्थ मैच में एसजीआरआर की ब्लू टीम ने आदर्श विद्या मंदिर की बी टीम को 4-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला वालीबॉल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक रावत ने किया। इस मौके पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिनाश दीपक, केसी पंत, कमलकिशोर सिंह, अजीत रावत, नवीन कुंवर, राहुल पिमोली, प्रियंक किमोठी, जगदीश रावत, प्रदीप गौड़, रमेश पंखोली, विकेंद्र चौहान, तनवीर अहमद, रश्मि बिष्ट, संतोषी आदि मौजूद थे।