फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर गए कर्मचारी, कामकाज ठप

अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर गए कर्मचारी, कामकाज ठप

Tue, 28 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर गए कर्मचारी, कामकाज ठप
बेमियादी कार्य बहिष्कार पर गए यूपीसीएलकर्मी, ठप रहा कामकाज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ विकासनगर।
पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने समेत 13 सूत्री मांगों के समर्थन में यूपीसीएल के विभिन्न विभागों के कर्मचारी सोमवार से बेमियादी कार्य बहिष्कार पर चले गए। इससे विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। वहीं जल विद्युत निगम कर्मचारी, जल संस्थान और यूपीसीएल कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
यूपीसीएल के अलावा जल विद्युत निगम कर्मचारी और जल संस्थान के कर्मचारी सोमवार को उत्तराखंड कार्मिक शिक्षक आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के बैनर तले अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले गए। इसके पहले कर्मचारियों ने कार्यालय पहुंचकर हाजरी लगाई और कामकाज ठप करने की घोषणा की। इसके अलावा पछवादून की पांच बड़ी जल विद्युत परियोजनाओं में तैनात शिफ्ट कर्मचारी भी कार्य बहिष्कार पर रहे। हालांकि मौसम साफ होने के कारण बिजली उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

यूपीसीएल कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान खंडीय अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पुरानी व्यवस्था के तहत निगम कर्मियों 9, 14, 19 और राज्य कर्मचारियों को 10, 16, 26 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर एसीपी का लाभ देने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तीसरे टाइम स्केल में ग्रेड पे 4200 रुपये करने और पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने समेत 13 सूत्री मांगों के समर्थन में मांग की जा रही है, लेकिन कई स्तर की वार्ता के बावजूद कोई समाधान नहीं किया जा सका। प्रदर्शन में प्रताप सिंह चौहान, प्रदीप कुमार डिमरी, शालिनी शर्मा, पूजा ठाकुर, रजनीश भट्ट, चमन लाल, राजीव सिंह राघव, अश्वनी कुमार, देवेंद्र सिंह, सुनील कुमार, सुनील बिष्ट, नंद किशोर यादव, रामचंद्र, सिकंदर इकबाल, महावीर सिंह, गोपाल थापा, ललित मोहन रावत, नीरज शर्मा, केशर सिंह चौहान, भूपाल सिंह तोमर, विपुल त्यागी, सूरज पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी अध्यक्ष बृजभूषण शर्मा और सचिव संपूर्ण सिंह गुसांई के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में साबर सिंह बिष्ट, आलेंद्र सिंह, अमित चौहान, रिंकी तोमर, सतीश कुमार, दरबान सिंह, गोपाल सिंह, आशाराम व्यास, चंदर सिंह, कमलदेव मिश्रा, रामेश्वर डोभाल, बहादुर सिंह, मदन सिंह, लता देवी, लक्ष्मी देवी, गरीमा, पंकज कुमार, विरेंद्र सिंह नेगी शामिल रहे। यूजेवीएनएल कार्यालय में प्रदर्शनके दौरान याकूब अली, मोहम्मद रियाज, प्रकाश चंद, मनोज, अशोक, चंद्रशेखर, मनीष बहुगुणा, जितेंद्र यादव, पंकज सैनी, पूजा, ममता, रेनू, निशा, माया, शरद रघुवंशी, नौशाद, शंकर, सविता, राहुल, चित्रा, सुमित्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed