{"_id":"5b84641042c79246452df984","slug":"15354030136-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगमकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगमकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। संयुक्त मोर्चा यूपीसीएल के आह्वान पर ऊर्जा निगम की ऋषिकेश डिवीजन में सोमवार से कामकाज ठप हो गया। दो सूत्रीय मांगों को लेकर डिवीजन में तैनात तमाम कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे लोगों को बिजली के बिलों के भुगतान और शिकायतों को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अन्य विभागों में भी हड़ताल के चलते सन्नाटा पसरा हुआ है।
सोमवार को शैल विहार स्थित निगम के विद्युत वितरण खंड कार्यालय में निगम के कर्मचारियों ने धरना दिया।
उन्होंने प्रदर्शन कर लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग दोहराई। कर्मचारियों ने कहा कि समयबद्ध वेतनमान की व्यवस्था को पूर्व की भांति रखने और उपनल कर्मचारियों को नियमितीकरण होने तक उन्हें सामान्य वेतन दिए जाने की मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। जबकि इस बाबत कई बार सरकार को पत्र और धरना प्रदर्शन आंदोलन के जरिए अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके सरकार इस दिशा में कोई भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं दिख रही है। लिहाजा, कर्मचारियों को अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
प्रदर्शनकारियों में संजय कुमार, केएस भंडारी, यशवंत सिंह, संजय रावत, रविंद्र सिंह रावत, आशीष भट्ट, आफताब, बचन सिंह, प्यारेलाल, धर्मपाल सिंह, कमल किशोर शर्मा, दिनेश नेगी, अनिल, राजपाल सिंह, कृष्णानंद डोभाल, नितेश नेगी, कुलदीप सिंह, श्याम सुंदर, मनोज कुमार पाल आदि शामिल थे। वहीं, नगर क्षेत्र के अन्य दफ्तरों और तहसील में भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जिससे कामकाज के पहुंचे स्थानीय लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी।