फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीर्थनगरी में चेतावनी के निशान से ऊपर बही गंगा

तीर्थनगरी में चेतावनी के निशान से ऊपर बही गंगा

Tue, 28 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
तीर्थनगरी में चेतावनी के निशान से ऊपर बही गंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पहाड़ों में बारिश के चलते तीर्थनगरी में गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार की सुबह नदी का जलस्तर चेतावनी निशान 339.50 मीटर से 12 सेंटीमीटर ऊपर यानि 339.62 मीटर दर्ज किया गया। जिसके चलते स्वर्गाश्रम से ऋषिकेश तक अधिकांश गंगाघाट गंगा के उफान से जलमग्न हो गए। इसके बाद दिन ढलने तक नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट आंकी गई।
विज्ञापन

इन दिनों पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से जंगलों व नालों, खालों के जरिए पानी गंगा में पहुंचने से नदी उफान पर है। तीर्थनगरी में सोमवार को सुबह करीब चार बजे नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह नौ बजे तक गंगा का जलस्तर 339.62 मीटर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के अनुसार सुबह चार बजे नदी का जलस्तर वार्निंग लेवल 339.50 मीटर को छूकर बह रहा था। छह बजे इसमें 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

जबकि आठ बजे से नौ बजे तक गंगा का जलस्तर सबसे अधिक 339.62 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर 12 के बाद गंगा के उफान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर दो बजे जलस्तर चेतावनी निशान से छह सेंटीमीटर नीचे यानि 339.44 मीटर आंका गया। गंगा में उफान से नगर क्षेत्र, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला आदि इलाकों में नदी के किनारे बने घाट जलमग्न हो गए। दूसरी ओर त्रिवेणीघाट पर गंगा आरती का प्लेटफार्म पानी से लबालब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed