{"_id":"5b830eda42c7924675342fc4","slug":"15353156646-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक मुद्दों पर छात्र-छात्राओं ने रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक मुद्दों पर छात्र-छात्राओं ने रखे विचार
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मॉर्डन स्कूल ऋषिकेश की ओर से आईसीएसई विद्यालयों की अंतरविद्यालयी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मॉर्डन स्कूल ऋषिकेश के सिद्धार्थ शर्मा व रिया सब्बरवाल और जूनियर वर्ग में अगापे मिशन स्कूल की अनन्या भट्ट व शिवानी थपलियाल ने पहला स्थान हासिल किया। ढालवाला स्थित एमआईटी सभागार में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्थान के सचिव एचजी जुयाल व प्रधानाचार्य उर्मिला जुयाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में सचिव एचजी जुयाल ने कहा कि शिक्षा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है, किसी भी व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना और अपने विचारों को दूसरे व्यक्तियों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम शिक्षा ही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने इस तरह की वाद-विवाद प्रतियोगिताओं से छात्रों में समाज में अपने विचारों को प्रस्तुत करने और स्थापित करने में मदद मिलेगी।
वाद विवाद प्रतियोगिता में ऋषिकेश के आईसीएसई से जुड़े स्कूलों ने प्रतिभाग किया, जिनमें मॉर्डन स्कूल ऋषिकेश, आरपीएस, ओमकारानंद सरस्वती निलायम स्कूल, अगापे मिशन आदि स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग को फास्ट फूड से फायदा कम, नुकसान ज्यादा विषय और सीनियर वर्ग में वाद विवाद प्रतियोगिता की गई। इस दौरान संस्थान के निदेशक रवि जुयाल, डॉ. ज्योति जुयाल, नंदिनी, अभिषेक नैथानी, परमजीत कौर, हर्षित उनियाल, सीमा अग्रवाल, शालिनी पाल, रुचि गुप्ता आदि मौजूद रहे।