फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नीलकंठ मार्ग पर भूस्खलन, आवाजाही ठप

नीलकंठ मार्ग पर भूस्खलन, आवाजाही ठप

Mon, 27 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
नीलकंठ मार्ग पर भूस्खलन, आवाजाही ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। प्राचीन नीलकंठ महादेव मार्ग पर पहाड़ी से मलबा आना जारी है। बीते शनिवार को खैरखाल के बाद रविवार तड़के मौन गांव के समीप नीलकंठ मार्ग पर भूस्खलन हो गया, जिसके चलते आवाजाही ठप हो गई। मलबे के साथ करीब 10 मीटर सड़क का पैच भी धंस गया है। पीडब्ल्यूडी और पुलिस मार्ग को जेसीबी से खोलने में जुटे हैं। नीलकंठ चौकी प्रभारी विकास भारद्वाज ने बताया कि मार्ग सोमवार तक ही खुल पाएगा। इससे श्रावण मास की नीलकंठ यात्रा भी बाधित हो गई है।
विज्ञापन

कांडी-लक्ष्मणझूला नेशनल हाईवे पर खैरखाल में आए मलबे को रविवार सुबह पीडब्ल्यूडी ने जेसीबी के माध्यम से मुश्किल से हटा दिया। इसी बीच देर रात से जारी बारिश के चलते रविवार तड़के नीलकंठ मार्ग पर मौन गांव के पास पहाड़ से मलबा आ गया। पहाड़ से भारी-भरकम बोल्डर आने से लगभग 10 मीटर सड़क का हिस्सा भी धंस गया। मार्ग पर दूसरे दिन भी आवाजाही ठप होने से नीलकंठ धाम में भगवान शिव के जलाभिषेक को जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोग भी दो दिन से मार्ग होने के कारण मुश्किल से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

नीलकंठ चौकी प्रभारी विकास भारद्वाज ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की तीन जेसीबी से खैरखाल में हाईवे से मलबे को हटा दिया गया है। बताया कि अभी मौन गांव के समीप नीलकंठ मार्ग पर मलबा हटाया जा रहा है। बताया कि कुछ स्थानों पर और मलबा आया है। बताया कि सोमवार तक मार्ग के खुलने की उम्मीद है। लोनिवि की जेसीबी लगातार मलबे को हटाने में लगी हुई हैं। पुलिस भी पलपल की स्थिति पर नजर रखे हुए है। फिलहाल नीलकंठ जाने वाले वाहनों को गरुडचट्टी में ही रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैराज-चीला मार्ग पर भी आवाजाही ठप
ऋषिकेश। बीन नदी और घासीराम रपटा बारिश से उफान पर हैं, जिसके चलते पुलिस ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को शनिवार को भी प्रतिबंधित रखा। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि नदी और रपटे में पानी कम होने की बाद ही वाहनों को आवागमन की इजाजत दी जाएगी। बताया कि वाहनों को मार्ग पर जाने से रोकने के लिए संबंधित चौकी व चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है।


बदरीनाथ हाईवे पर भी आया मलबा
ऋषिकेश। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम करीब साढे़ चार बजे ब्रह्मपुरी के समीप पहाड़ से मलबा आ गया, जिससे हाईवे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। वाहन सवारों की सूचना पर मुनिकीरेती पुलिस मौके पर पहुंची। ऑल वेदर रोड के निर्माण जुड़ी एजेंसी की मदद से हाईवे से मलबा हटवाकर एक घंटे बाद यातायात व्यवस्था को सुचारु किया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि गंगोत्री राजमार्ग पर भी औणी बैंड के समीप पहाड़ से मलबा आया था। बताया कि आधे घंटे बाद ही मलबे को हटवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed