फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संस्कृत को आचार व्यवहार में अपनाने का आह्वान

संस्कृत को आचार व्यवहार में अपनाने का आह्वान

Mon, 27 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
संस्कृत को आचार व्यवहार में अपनाने का आह्वान
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । संस्कृत दिवस के अवसर पर स्वामीनारायण आश्रम वैदिक ऋषिकुल के छात्रों ने संस्कृत भाषा से आम जन को जोड़ने के लिए जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान छात्रों ने नगर भ्रमण कर लोगों को संस्कृत को आचार व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया। शीशमझाड़ी स्थित आश्रम परिसर से जनजागरुकता रैली को विद्यालय के प्रबंधक सुनील भगत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व ऋषिकुमारों ने प्रात: गंगा स्नान कर हवन पूजन किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सुनील भगत ने ऋषिकुमारों से वेदों के अध्ययन व हिंदू धर्म की रक्षा का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्कृत की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। हमें अपनी संस्कृति व संस्कारों को पूरे विश्व में प्रचारित व प्रसारित करना होगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत प्रकाश नवानी ने छात्रों को यम, नियम व संध्या बंधन से होने वाले लाभ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत ऋषिकुल में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत वैदिक ज्ञान, संस्कृत संभाषण, श्लोक अंत्याक्षरी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान लगभग 100 ऋषिकुमारों का श्रावणी उपाक्रम संस्कार संपन्न कराया गया। यहां यजुर्वेदाचार्य कमल, दीपक पांडे, सामवेदाचार्य दलीप त्रिपाठी, गोपाल भगत, योगेश, नीलकंठ भगत, जगतनारायण, अन्नपूर्णा गौड़, हर्ष धस्माना, प्रमोद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed