फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तटबंध टूटने से गौहरीमाफी में घुसा पानी

तटबंध टूटने से गौहरीमाफी में घुसा पानी

Sun, 26 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
तटबंध टूटने से गौहरीमाफी में घुसा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। सौंग नदी का शुक्रवार देर रात अचानक जलस्तर बढ़ गया, जिसके चलते नदी का पानी तटबंध को तोड़कर एक बार फिर गौहरीमाफी गांव में घुस गया। गांव में नदी का पानी पहुंचते ही ग्रामीणों के हाथ पांव फूल गए। रात भर ग्रामीण सलामती की दुआएं मांगते रहे। शनिवार सुबह एसडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी के माध्यम से तटबंध को दुरुस्त कराया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। शनिवार सुबह एसडीएम को गांव में बाढ़ का पानी घुसने की जानकारी दी गई, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। जेसीबी की व्यवस्था कर जलधारा का पानी रोकने के लिए बने तटबंध की मरम्मत कराई गई। दोपहर करीब 12 बजे जलधारा का पानी घट गया। ग्राम प्रधान सरिता रतूड़ी ने बताया कि दोपहर बाद से गांव हालात सामान्य हैं। गांव में किसी भी ग्रामीण के घर तक पानी नहीं पहुंचा। एसडीएम से बाढ़ में गांव की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम हर गिरि ने बताया कि गांव में जलधारा का पानी रोकने के लिए बने तटबंध का किनारा टूट गया था, जिससे गांव के भीतर पानी पहुंचा। बताया कि तटबंध को ठीक करा दिया गया है। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस को भी स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की टीम भी सौंग के पानी की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed