फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पोर्न साइट्स बैन के समर्थन को मांगा सहयोग

पोर्न साइट्स बैन के समर्थन को मांगा सहयोग

Sun, 26 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
पोर्न साइट्स बैन के समर्थन को मांगा सहयोग
फब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। आर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स एंड एन्वायरमेंट ने आरटीआई लोकसेवा व नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति के सहयोग से ऋषिकेश में पोर्न साइट्स बैन करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। शनिवार को मुुनिकीरेती स्थित लक्ष्मणझूला के आसपास संस्था ने लोगों से पोर्न साइट्स को बैन के समर्थन में सहयोग मांगा। संस्था के अध्यक्ष भास्कर चुघ ने बताया कि पोर्न साइट्स बैन को लेकर हस्ताक्षर अभियान में स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने काफी सकारात्मक समर्थन दिया है।
विज्ञापन

काफी संख्या में लोगों ने साइट्स को बैन करने को लेकर हस्ताक्षर कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही देहरादून में बैठक के बाद वहां की संस्थाओं, संगठनों, राजनैतिक दल और शिक्षण संस्थाओं का सहयोग मांगा जाएगा। इसके बाद दिल्ली में पांच सौ मीटर बैनर पर अभियान चलाने के बाद प्रधानमंत्री से साइट्स को बैन करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

संगठन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत व महासचिव अजय शाह ने कहा कि सभ्य समाज में पोर्नोग्राफी का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। यह एक बुराई है, जो समाज में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। आरटीआई लोकसेवा संगठन के अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि कि पूरे देश में बलात्कार की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हस्ताक्षर अभियान में अमर सिंह कश्यप, प्रतीक सक्सेना, दिनेश गांधी, गुरविंद्र कुमार, नवीन बड़थ्वाल, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed