{"_id":"5b818bb942c7924646254f73","slug":"15352165588-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग का वार्षिकोत्सव
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग के छात्र संघ समारोह में गढ़वाली और जौनसारी लोकगीत, लोकनृत्यों की धूम मची। इस दौरान प्राचार्य डा. वंदना तिवारी ने निवर्तमान छात्र संघ पदाधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया।
सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ शुरू हुए वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने चेत की चैत्वाली..., चूड़ा भूजी जाला..., निमोड़ा निमोड़ा निमोड़ा..., फ्यूं लड़िया त्वे देखी के आंदू य मन मां, तेरो मेरो साथ छयो पैला जनम मां... आदि लोकगीत और लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डा. वंदना तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। डा. रमेश चंद्र भट्ट के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में डा. जीसी बेंजवाल, डा. नितिन भारद्वाज, डा. वाईसी नैनवाल, डा. राधा रावत, डा. कविता पाठक, डा. एएस रावत, डा. चंद्रावती, डा. नेहा, निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार और अनिल कुमार, अंकित रावत, अनूप रावत, आरती नेगी आदि मौजूद रहे।