फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज से कार्य बहिष्कार पर यूजेवीएनएल कर्मचारी

आज से कार्य बहिष्कार पर यूजेवीएनएल कर्मचारी

Sat, 25 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
आज से कार्य बहिष्कार पर यूजेवीएनएल कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

उत्तराखंड कार्मिक शिक्षक आउट्सोर्स संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर यूजेवीएनएल कर्मचारियों ने शनिवार से कार्य बहिष्कार पर जाने का निर्णय लिया है फिलहाल, शिफ्ट कर्मचारियों को इस कार्य बहिष्कार से बाहर रखा गया है। मांगों के पूरा न होने पर 27 अगस्त से शिफ्ट कर्मचारी भी कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। शुक्रवार को उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक में आंदोलन की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त मोर्चा के आंदोलन में कई मांगे यूजेवीएनएल कर्मियों के हितों से भी जुड़ी हुई है। लंबे समय से कर्मचारी सातवें वेतनमान का भत्ता देने, एसीपी की पूर्ववर्ती व्यवस्था को लागू करने, उपनल कर्मियों के नियमितिकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। जिसके चलते 25 अगस्त से मोर्चा के आह्वान पर यूजेवीएनएल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार पर जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बैठक में पावर इंजीनियर एसोसिएशन, पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन, उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन, उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ, पावर लेखा एसोसिएशन, हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन, विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन, विद्युत प्राविधिकी संघ, विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में इंशारुल हक, राकेश शर्मा, प्रदीप कंसल, एमसी गुप्ता, केहर सिंह, अनिल मिश्रा, संदीप शर्मा, डीसी ध्यानी, चित्र सिंह, विनोद कवि, दीपक बेनीवाल, सुशील शर्मा, सुनील मोगा, अनिल नौटियाल, भगवती प्रसाद, बलवंत सिंह, पवन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed