{"_id":"5b7db62e42c792463b3b590c","slug":"15349652851-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका विधायक का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका विधायक का पुतला
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका विधायक का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
यमकेश्वर ब्लॉक के धमांद और कोठार ग्राम पंचायत के बीच सरकारी भूमि पर बिना एनओसी के रसूखदारों के लिए सड़क निर्माण के विरोध में आमरण अनशन बुधवार को छठे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर आंदोलनकारियों ने क्षेत्रीय विधायक का पुतला फूंका।
बता दें, धमांद और कोठार ग्राम पंचायत के बीच सरकारी भूमि पर सड़क बनाने को लेकर ग्रामीण आंदोलित हैं और नीलकंठ क्षेत्र स्थित झिलमिल गुफा के पास क्रांति कपरुवाण अनशन पर बैठे पर हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकारी भूमि पर बिना अनुमति के कुछ रसूखदारों के लिए सड़क बनाई जा रही है, लेकिन संज्ञान में लाने के बावजूद तहसील, जिला प्रशासन और सरकार कोई गौर नहीं कर रही है। वहीं अनशनकारी क्रांति कपरुवाण की तबीयत लगातार गिरती जा रही है। कपरुवाण के ब्लडप्रेशर में गिरावट व बुखार के साथ ही वजन में करीब तीन किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी पर भी अनदेखी का आरोप लगाया और नारेबाजी के बाद पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों में पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री रमेश उनियाल, नरेंद्रनगर के पूर्व निकाय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, महिपाल सिंह पयाल, भारत सिंह, रमेश सिंह, राजेंद्र सिंह, मदन सिंह, महावीर सिंह, उपेंद्र सिंह, नवीन शर्मा, सीपी भट्ट, वेद मारवाड़ी, भूपेंद्र राणा, पूनम देवी, रजनी शर्मा, गुड्डी देवी, कुसुम कुकरेती, कुंती देवी, सरोजनी देवी, चंद्रमोहन नेगी, भगत सिंह पयाल आदि शामिल रहे।