{"_id":"5b7db62d42c792466f4a125a","slug":"15349652834-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त सड़कें नहीं बनाने पर होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त सड़कें नहीं बनाने पर होगा आंदोलन
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षतिग्रस्त सड़कें नहीं बनाने पर होगा आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
यूथ कांग्रेस की बुधवार को हुई बैठक में क्षेत्र की जर्जर सड़कों के संबंध में चर्चा हुई। आशुतोषनगर स्थित कार्यालय में हुई बैठक के दौरान प्रदेश महासचिव गौरव राणा ने क्षेत्र की जर्जर सड़कें जल्द दुरुस्त नहीं होने पर आंदोलन की बात कही।
प्रदेश महासचिव गौरव राणा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग एनएच और स्थानीय डिवीजन क्षेत्र की जर्जर हो चुकी सड़कों के प्रति कतई फिक्रमंद नहीं है। सड़कें खराब होने से सैलानी और स्थानीय लोग आए दिन हादसे का शिकार होते हैं। हाल ही में नटराज चौक के पास गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गड्ढे की वजह से एक शिक्षण संस्थान में कार्यरत व्यक्ति की मौत हो गई थी। उन्होंने चेताया कि अफसरों ने अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़कों की मरम्मत जल्द नहीं होने पर युवाओं को लामबंद कर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में सौरभ राणा, शिवा सिंह, अभिषेक थापा, ऋषभ कुमार, अंशुल चौहान, तरुण चौधरी, आदित्य कुमार, अभिषेक घोष, सतीश कुमार, सुमित नेगी, गौरव झा, देव बोहरा, शुभम अग्रवाल, अरुण सेमवाल, दीपक लोधी, रवि नेगी, आकाश ठाकुर, पुलकित बंसल, अमन थापा आदि मौजूद रहे।