{"_id":"5b7db62b42c792466049a710","slug":"15349652811-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग मितल बने आईटी सेल के जिलाध्यक्ष, दिनेश सकलानी सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग मितल बने आईटी सेल के जिलाध्यक्ष, दिनेश सकलानी सचिव
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग बने आईटी सेल के जिलाध्यक्ष, दिनेश सचिव
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने आईटी सेल का विस्तार करते हुए अनुराग मित्तल को देहरादून का जिलाध्यक्ष और दिनेश सकलानी को सचिव नियुक्त किया है। यह जानकारी बुधवार को चारधाम यात्रा ट्रांजिट कंपाउंड परिसर स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने दी।
प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कहा है। इसी क्रम में संगठन को सोशल मीडिया पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाई जाएगी। सोशल मीडिया पर सक्रिय कार्यकर्ता को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात और चाय पीने का मौका मिलेगा। टिहरी जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण ने कहा कि संगठन बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करेगा। जिससे सोशल मीडिया पर संगठन की सक्रियता को बढ़ाया जा सके। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह का ऋषिकेश पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, गौरव चौधरी, यूथ कांग्रेस मीडिया प्रभारी संदीप चमोली, जयेंद्र रमोला, मुनिकीरेती नगर अध्यक्ष महावीर खरौला आदि मौजूद रहे।