फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   टेलीफोन सेवा ठप होने पर उपभोक्तओं ने लिया कनेक्शन कटवाने का निर्णय

टेलीफोन सेवा ठप होने पर उपभोक्तओं ने लिया कनेक्शन कटवाने का निर्णय

Wed, 22 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
टेलीफोन सेवा ठप होने पर उपभोक्तओं ने लिया कनेक्शन कटवाने का निर्णय
देवप्रयाग। ब्लाक मुख्यालय हिंडोलाखाल में 16 दिनों से ठप पड़ी टेलीफोन सेवा से गुस्साए उपभोक्ताओं ने बेस फोन जमा करने का निर्णय लिया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग की ओर से समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लाक मुख्यालय हिंडोलाखाल के बीएसएनएल केे टेलीफोन उपभोक्ताओं ने विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर उपेक्षाओं का आरोप लगाया है। डा. जेपी उनियाल व मोर सिह बंगारी ने बताया कि टेलीफोन सेवा ठप होने पर विभाग से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने नई टिहरी स्थित विभाग के कार्यालय में कनेक्शन जमा करवाने का निर्णय लिया है। कहा कि बिल जमा करने के बाद भी उन्हें विभाग की ओर से लगातार बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी जा रही है। ब्लाक रोड निवासी ममता पंवार ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2015 में टेलीफोन कनेक्शन कटवा दिया था, लेकिन विभाग की ओर से हर माह बिल जमा करने के संदेश भेजे जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed