{"_id":"5b79d08642c792465e1e8791","slug":"153470988515-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलकंठ में छह घंटे से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलकंठ में छह घंटे से बिजली गुल
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पौड़ी जिला प्रशासन की कमजोर मॉनिटरिंग और लापरवाही प्राचीन नीलकंठ धाम की श्रावण यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं पर भारी पड़ रही है। आधी अधूरी व्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई इस साल की कांवड़ यात्रा अंतिम चरण में है। नीलकंठ में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के लिए श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने लगी थी, जबकि शाम करीब छह बजे से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप है। देर रात समाचार लिखे जाने तक बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। लिहाजा यात्रियों को मजबूर होकर रात घुप्प अंधेरे में बितानी पड़ी।
उधर सामाजिक कार्यकर्ता शोभाराम रतूड़ी का कहना है कि श्रावण मेले में इस साल भी पौड़ी जिला प्रशासन व्यवस्थाएं बनाने को लेकर लापरवाह बना रहा। सही मॉनिटरिंग नहीं होने से यात्रियों को श्रावण मास में कभी पेयजल किल्लत तो कभी पथ प्रकाश, बिजली और जीर्णशीर्ण सड़कों के चलते परेशान होना पड़ा। उन्होंने बताया कि रविवार को शाम से ही दर्शन के लिए यात्रियों की आमद बढ़ गई थी। बिजली गुल होने की शिकायत ऊर्जा निगम से लेकर एसडीएम यमकेश्वर व जिलाधिकारी पौड़ी से कर दी गई, बावजूद इसके बिजली बहाल नहीं हो पाई।