फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विधायक खंडूड़ी ने बालिका के उपचार के लिए दी आर्थिक मदद

विधायक खंडूड़ी ने बालिका के उपचार के लिए दी आर्थिक मदद

Sun, 19 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
विधायक खंडूड़ी ने बालिका के उपचार के लिए दी आर्थिक मदद
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । यमकेश्वर की विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी ने गरीब पृष्ठभूमि की बालिका के उपाचार के लिए 25 हजार रुपये की धनराशि उसके परिजनों को दी है। साथ ही विधायक की ओर से अस्वस्थ बालिका के उपचार पर आने वाले संपूर्ण खर्च को वहन करने की घोषणा भी की गई है। यमकेश्वर ब्लॉक स्थित ग्रामसभा सिगड्डी, मल्ला उदयपुर निवासी मनोज सिंह की एक वर्षीय बेटी ऋषिकेश एम्स में भर्ती है। बालिका के उपचार पर करीब 50 हजार रुपये का खर्च आ रहा है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है, लिहाजा वह इलाज के लिए उक्त धनराशि नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन

मामले का संज्ञान लेकर विधायक ऋतु भूषण खंडूडी ने बीमार बालिका के उपचार का निर्णय लिया है। विधायक के मीडिया प्रभारी अलकेश कुकरेती ने बताया कि यमकेश्वर के सिगड्डी गांव की गरीब पृष्ठभूमि की बालिका की बीमारी का संज्ञान लेकर विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी ने उसका संपूर्ण उपचार कराने का निर्णय लिया है। शनिवार को विधायक प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह बिष्ट ने एम्स पहुंचकर पीड़ित परिवार को 25 हजार की नकद धनराशि सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed