फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चमोली जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

चमोली जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Thu, 16 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
चमोली जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
गोपेश्वर। चमोली जिले में 72वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले के चीन सीमा क्षेत्र गमशाली गांव के दंपूधार में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के कारण वे नहीं पहुंच सके। इसके बाद डीएम स्वाति एस भदौरिया ने दंपूधार में झंडारोहण किया।
विज्ञापन

गमशाली गांव के दंपूधार में सुबह नौ बजे झंडारोहण हुआ। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नीती घाटी की महिलाएं भी पहुंचीं। भोटिया जनजाति की महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने जश्न-ए-आजादी पर प्रभातफेरी निकाली। गोपेश्वर में जिला पंचायत अध्यक्ष व थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने झंडारोहण किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। जोशीमठ, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, घाट और पोखरी क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक डा. योगेश धस्माना ने किया।
विज्ञापन


शिक्षक ने पांच अनाथ छात्राओं को गोद लिया
पोखरी/पीपलकोटी। स्वतंत्रता दिवस पर जीआईसी गोदली के शिक्षक धन सिंह घरिया ने विद्यालय की पांच अनाथ और निराश्रित छात्राओं को गोद लिया है। शिक्षक धन सिंह इन छात्राओं की पढ़ाई का खर्चा उठाएंगे। पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शिक्षक धन सिंह घरिया ने एक वर्ष के लिए 12वीं कक्षा की प्रांजली, वंदना, दसवीं कक्षा की अंजली, ग्यारहवीं की सीमा, नवीं की जमुना की पढ़ाई का जिम्मा लिया है। ये छात्राएं अभी तक रिश्तेदारों के आर्थिक सहयोग से पढ़ाई कर रही थीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य विक्रम सिंह प्रजापति, प्रदीप बिष्ट, रमेश रड़वाल, धर्मेंद्र पंवार, मोविन खान, नवीन चंद्र आदि मौजूद थे। वहीं, विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री कंपनी टीएचडीसी की ओर से स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परियोजना के महाप्रबंधक यूके सक्सेना ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस दौरान मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक विजय सहगल, केके पांडे, जेएस रावत, संजय गोयल, एके गोयल, केबी सिंह, राजीव गोविल और वीके सिंह आदि मौजूद थे। संचालन विमल दुर्गापाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मानित
कर्णप्रयाग/गैरसैंण/गौचर/आदिबदरी/नारायणबगड़/थराली/देवाल। गैरसैंण में विधानसभा के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने पुलिस परेड की सलामी ली। इसके बाद 14 गरीब परिवारों को उज्जवला गैस कनेक्शन बांटे। तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार डीएल मैठाणी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदम सिंह खत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी और विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र मौजूद थे।

दूसरी ओर आदिबदरी में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं ने रामलीला मैदान में झंडारोहण किया। नारायणबगड़, थराली और देवाल में भी सरकारी और निजी विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गौचर में आईटीबीपी की आठवीं वाहिनी, नगर पालिका सहित तमाम सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कर्णप्रयाग में व्यापार संघ ने दीन दयाल पार्क में ध्वजारोहण किया। साथ ही ब्लाक की 96 ग्राम पंचायतों के पंचायत घरों में ध्वजारोहण और सफाई अभियान चलाया गया। लंगासू, सिमली सहित कर्णप्रयाग के सभी शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed