{"_id":"5b75b4b042c7925d06457860","slug":"153444061564-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग के पास 4 घंटे तक बंद रहा बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग के पास 4 घंटे तक बंद रहा बदरीनाथ हाईवे
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग/देवाल। बदरीनाथ हाईवे से गांवों को जोड़ने के लिए निर्माणाधीन ग्रामीण सड़क हाईवे के लिए मुसीबत बनती जा रही है। बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन सिरण सड़क का मलबा बदरीनाथ हाईवे पर आने से हाईवे कर्णप्रयाग के पास चटवापीपल में चार घंटे बंद रहा। हाईवे बंद होने से लोगों की आवाजाही ठप हो गई। हालांकि बाद में जीसीबी ने मलबा साफ किया, लेकिन पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों से यहां यातायात के लिए खतरा बना है।
सिरण गांव के लिए निर्माणाधीन सड़क की कटिंग से सुबह दस बजे पहाड़ी से मलबा और पत्थर बदरीनाथ हाईवे पर आ गिरे। लगातार पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरता रहा जिससे सड़क खोलने में दिक्कत आई। करीब दो बजे हाईवे खोल दिया गया। हालांकि सड़क खुलने के बाद भी पहाड़ी से पत्थरों की बरसात जारी थी। सड़क बंद होने से यहां देहरादून, हरिद्वार सहित श्रीनगर और गोपेश्वर, जोशीमठ आने-जाने वाले मुसाफिर फंसे रहे। थानाध्यक्ष चित्रगुप्त ने बताया कि यहां सुरक्षित यातायात के लिए सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। दूसरी ओर भारी बारिश के चलते देवाल-मुंदोली मोटर मार्ग सुबह 5 बजे बंद हो गया, जिसे दोपहर 11 बजे खोला गया।