फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बदरीनाथ में धूमधाम से मनाई गई नर-नारायण जयंती

बदरीनाथ में धूमधाम से मनाई गई नर-नारायण जयंती

Thu, 16 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ में धूमधाम से मनाई गई नर-नारायण जयंती
बदरीनाथ। धाम में नर-नारायण जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बदरीनाथ बाजार में भगवान नर-नारायण की भव्य झांकी निकाली गई और श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

बदरीनाथ मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित भगवान बदरीनाथ की जन्मस्थली लीलाढुंगी में भगवान नर और नारायण की प्रतिमाओं का अभिषेक किया गया। यहां से नर और नारायण दोनों प्रतिमाओं को विग्रह डोली में रखकर बदरीनाथ बाजार में भजन-कीर्तन के साथ झांकी निकाली गई। झांकी देश के अंतिम गांव माणा में स्थित माता मूर्ति मंदिर में गई। यहां भी भगवान नर-नारायण की अभिषेक पूजा हुई। स्कंद पुराण के अनुसार भगवान विष्णु के 24 अवतारों में शामिल नर-नारायण ने सतयुग में अवतार लिया और बदरीकाश्रम में तपस्या की थी। नर-नारायण जयंती पर आईटीबीपी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, अपर धर्माधिकारी सत्यप्रकाश चमोला, राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, नायब रावल शंकरन नंबूदरी, उप मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी, मंदिर अधिकारी मोहन सती, राजेंद्र चौहान, ऋषि उनियाल, हनुमान प्रसाद डिमरी, संजय भट्ट, सतीश सनवाल और राहुल मैखुरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed