फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डोईवाला महाविद्यालय में ड्रेस कोड अनिवार्य

डोईवाला महाविद्यालय में ड्रेस कोड अनिवार्य

Wed, 15 Aug 2018 02:48 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
डोईवाला महाविद्यालय में ड्रेस कोड अनिवार्य
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज, डोईवाला में बृहस्पतिवार से ड्रेस कोड अनिवार्य रूप से लागू हो जाएगा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार बिना यूनिफार्म के आने वाले छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ड्रेस कोड पर सख्त रुख अख्तियार करने की तैयारी कर रहा है। डोईवाला महाविद्यालय में शासन के आदेश से ड्रेस कोड का सख्ती से लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई। इस बार महाविद्यालय में बीए, बीएससी और वाणिज्य प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं के लिए 500 से आधिक छात्र- छात्राओं ने प्रवेश लिया।
शासन स्तर से कॉलेज में इस बार छात्राओं के लिए नेवी ब्लू कुर्ता, सफेद सलवार और दुपट्टा, जबकि छात्रों के लिए स्काई ब्लू रंग की कमीज और नेवी ब्लू पैंट ड्रेस कोड के तहत निर्धारित की गई है। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. केएल तलवाड़ ने बताया कि बृहस्पतिवार से सभी छात्र- छात्राओं के लिए महाविद्यालय में यूनिफार्म में आना अनिवार्य कर दिया गया है। कॉलेज गेट पर चेकिंग के बाद ही विद्यार्थियों को कक्षाओं में जाने की अनुमति दी जाएगी। कॉलेज में ड्रेस कोड के बाबत शासन से मिले निर्देशों के तहत व्यवस्थाएं जुटा ली गई हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को डोईवाला में रहा उत्साह
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज में मंगलवार का दिन उत्साह भरा रहा। दोपहर 12.30 बजे राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. राखी पंचोला का आकाशवाणी पर स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगनाएं विषय पर वार्ता प्रसारित हुई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. केएल तलवाड़ ने बताया कि इस दौरान डॉ. पंचोला की वार्ता को सभी ने सुना और सराहा। वहीं, एनसीसी निदेशालय में सब यूनिट ऑफिसर के लिए इंटरव्यू में डॉ. नूर हसन का चयन होने पर खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed