{"_id":"5b73472642c792733a40c6a7","slug":"15342815013-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गमगीन माहौल में जांबाज प्रदीप को दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गमगीन माहौल में जांबाज प्रदीप को दी अंतिम विदाई
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में गंगानगर निवासी शहीद जांबाज प्रदीप सिंह रावत की अंतिम यात्रा में गांव से शहर तक हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। करीब 20 हजार से अधिक लोगों ने शहीद को अंतिम विदाई दी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक ऋतु खंडूड़ी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत सैन्य अधिकारियों ने शहीद प्रदीप को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारों के बीच शहीद जवान की मुनिकीरेती स्थित श्मशान घाट पर अंत्येष्टि की गई।
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे ऋषिकेश स्थित गंगानगर से शहीद लांस नायक प्रदीप सिंह रावत की सैन्य सम्मान के साथ अंतिम यात्रा शुरू हुई। यात्रा में नगर से लेकर समीपवर्ती ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने के लिए शामिल हुए। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अंतिम यात्रा मुनिकीरेती स्थित श्मशान घाट पहुंची। रायवाला छावनी की 302 लाइट रेजीमेंट के जवानों ने मेजर राहुल मिश्रा की अगुवाई में शहीद प्रदीप को तीन राउंड फायर से सलामी दी। श्मशान घाट पर शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए रायवाला छावनी से ब्रिगेडियर जेवीएस रेड्डी भी पहुंचे।
इसके अलावा एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, सीओ ऋषिकेश वीरेंद्र सिंह रावत, मुनिकीरेती थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने भी शहीद को नमन किया। उन्होंने शहीद की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किए। शहीद प्रदीप के चचेरे भाई कुलदीप रावत ने भाई की चिता को मुखाग्नि दी। पिता कुंवर सिंह रावत को अंत्येष्टि के दौरान स्थानीय लोग ढांढस बंधाते नजर आए। अंतिम विदाई में लेफ्टिनेंट हितेश यादव, नायब तहसीलदार केडी जोशी, पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत, ऊर्जा निगम के ईई महेंद्र सिंह, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, दीप शर्मा, कुसुम कंडवाल, राजपाल खरोला, ज्योति सजवाण, जयदत्त शर्मा, श्रवण जैन आदि मौजूद थे।