फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विभिन्न संगठनों ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

विभिन्न संगठनों ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

Tue, 14 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव
श्रेया के सिर सजा तीज क्वीन का खिताब
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ब्यूरो।
ऋषिकश। नारी शक्ति संगठन की ओर से सोमवार को आईडीपीएल सामुदायिक केंद्र में आयोजित तीज महोत्सव में श्रेया कंडवाल ने तीज क्वीन का खिताब जीता। इस दौरान महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
इस दौरान आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में श्रेया कंडवाल को तीज क्वीन चुना गया। रजनी जोशी व सीमा थपलियाल क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। संस्था की सचिव कृष्णा जयेंद्र रमोला ने विजेता मिसेज तीज क्वीन को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में हेमलता, मुकेश चौधरी और सीमा मिश्रा शामिल थी। आयोजन में हेमा महिंद्रा, संस्था की अध्यक्ष उमा ओबरॉय, तारा शाह, नीलम भट्ट, बबीता शर्मा, विनीता उनियाल, पूजा नेगी, मीना रमोला, उर्मिला, गंगा यादव, सीता मेहरा, प्रिया उनियाल, रेखा,राखी उपाध्याय, अनीता, अनीता बिष्ट, नीलम बिष्ट, कंचन चौधरी, वंदना रमोला, स्वाति चौधरी, सुनीता बहुगुणा, रुचि शर्मा, गीता थापा, लक्ष्मी जखमोला, सुनीता अरोड़ा, निशा चौधरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वहीं इनरव्हील क्लब की ओर से दून रोड स्थित एक होटल में आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक गीतों, ढोलक व डीजे पर नृत्य किया। क्लब की अध्यक्ष रेखा गर्ग ने बताया कि ऋतु असूजा को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया। इसके साथ ही बेस्ट हेयर स्टाइल के लिए रश्मि अग्रवाल और आकर्षक बैंगल का प्राइज डॉ. ऋतु प्रसाद को दिया गया। बेस्ट एनरजेटिक डांसर डॉ. मधु शर्मा व सिंपल ब्यूटी ईशा सिंघल, सुशीला राणा व मीनू डंग को दिया गया। इस अवसर पर ऋतु अग्रवाल, रुचि सिंघल, सुषमा, संध्या, शोभा, श्यामा, वर्षा खन्ना, हेमा, बीना, प्रवीन मलिक, मनीषा, ममता, डॉ. सीमा, चारू, रेखा, शैफाली, अनुप्रिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed