{"_id":"5b71bc7442c79276eb234081","slug":"1534180460156-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 घंटे तक बंद रहा मुंदोली मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 घंटे तक बंद रहा मुंदोली मोटर मार्ग
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवाल। मूसलाधार बारिश होने से थराली-देवाल मोटर मार्ग छह घंटे तक बंद रहा। सड़क अवरुद्ध होने से देहरादून और हल्द्वानी जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
तेज बारिश के चलते देवाल, थराली सहित अन्य स्थानों को जोड़ने वाला मुुख्य मार्ग सोमवार सुबह करीब पांच बजे नंदकेशरी और पूर्णा के बीच चट्टान टूटने से बंद हो गया। लोक निर्माण विभाग पूर्वाह्न 11 बजे इस सड़क को खोल पाया। सड़क बंद होने से देहरादून और हल्द्वानी जाने वाले दो दर्जन से अधिक वाहन भी फंसे रहे। ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने बताया कि नंदकेशरी और पूर्णा के बीच हल्की बारिश में भी सड़क बंद हो रही है, ऐसे में यहां एक जेसीबी की स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए। ब्यूरो