{"_id":"5b71bc6a42c79277e55e9f7d","slug":"153418045019-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से जुडे़गा प्राचीन वीर भद्रेश्वर मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से जुडे़गा प्राचीन वीर भद्रेश्वर मंदिर
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे पर स्थित बिरही गांव के प्राचीन वीर भद्रेश्वर मंदिर तक अब शिवभक्त दो किलोमीटर तक पैदल नहीं चलेंगे। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने मंदिर तक डेढ़ किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषण की है। विधायक ने वीर गंगा से मंदिर तक आस्था पथ के नवनिर्माण के लिए भी साढ़े तीन लाख रुपये अपनी निधि से देने की घोषणा की है।
सोमवार को विधायक महेंद्र भट्ट ने बिरही गांव का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों को वीर गंगा पर निर्मित पैदल पुलिया के क्षतिग्रस्त भाग को शीघ्र दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा प्राचीन वीर भद्रेश्वर मंदिर तक सड़क मार्ग का निर्माण कार्य भी जल्दी कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि इस मंदिर में निजमूला घाटी के साथ ही जिलेभर के श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं, लेकिन पैदल रास्ता कई जगहों पर भूस्खलन से खतरनाक बना हुआ है।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व मंदिर के मुख्य सेवक तारा दत्त थपलियाल, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, विधायक प्रतिनिधि मोहन नेगी, जिपं सदस्य गजपाल बर्त्वाल, मंडल महामंत्री नीलम नेगी, अशोक गुसाईं, अनीता डिमरी, नंदी राणा, शांति राणा, चंद्रकला खंडूड़ी व दीपा तिवारी आदि मौजूद थे।