{"_id":"5b6f18a84f1c1bf5258b4618","slug":"15340074575-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की घाट मंडल कार्यकारिणी बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की घाट मंडल कार्यकारिणी बहाल
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट। भाजपा जिला कार्यकारिणी ने घाट मंडल की पुरानी कार्यकारिणी को बहाल कर दिया है। इसके साथ ही कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सरकार और संगठन हित में कार्य करने की हिदायत दी है।
आपदा प्रभावित क्षेत्र घाट की उपेक्षा पर एक सप्ताह पूर्व घाट के मंडल अध्यक्ष समेत 36 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया था। संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल और महामंत्री गजेंद्र सिंह रावत ने इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कई दौर की बैठक की। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मंडल कार्यकारिणी को बहाल करने की मांग की। प्रांतीय नेतृत्व की सहमति पर कार्यकारिणी को दोबारा बहाल कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने कहा कि घाट मंडल कार्यकारिणी को बहाल कर दिया गया है। घाट क्षेत्र के विकास पर सरकार का पूरा ध्यान है।