{"_id":"5b6c75954f1c1bf6548b787a","slug":"153383463719-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ घंटे तक अवरुद्ध रहा मलारी हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ घंटे तक अवरुद्ध रहा मलारी हाईवे
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। ढाक गांव के समीप चट्टान टूटने से जोशीमठ-मलारी हाईवे करीब नौ घंटे तक बंद रहा। इस दौरान चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी और सेना के जवानों के साथ ही सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों को एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी। बीआरओ की जेसीबी और मजदूरों ने बोल्डरों को विस्फोट के जरिए हाईवे से हटाया।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे भारी बारिश के दौरान ढाक गांव के समीप चट्टान का एक हिस्सा टूटकर जोशीमठ-मलारी हाईवे पर आ गया और यहां वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर सुबह नौ बजे बीआरओ जेसीबी और मजदूरों के साथ मौके पर पहुंचा और हाईवे खोलने का काम शुरू किया गया। शाम करीब पांच बजे हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। इससे पहले भी तमक और जेलम नाले में बादल फटने से मलारी हाईवे छह दिनों तक ठप रहा था। बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कड़ ने बताया कि हाईवे पर कई जगहों पर चट्टान बारिश होने पर टूटकर हाईवे पर आ रही है। हाईवे को अधिक देर तक अवरुद्ध होने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मौसम सामान्य होने के बाद हाईवे का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा।