{"_id":"5b6c75914f1c1ba61f8b7c73","slug":"15338346346-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पुस्तक मेला शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पुस्तक मेला शुरु
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय पुस्तक मेला शुरू हो गया है। मेले का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डा. अरविंद अवस्थी ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पुस्तकों का निरंतर अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें ही मनुष्य के सच्चे मित्र हैं। मेले में एक ही स्थान पर नवीनतम पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इसका छात्रों को काफी लाभ मिलेगा। मेले में प्रमुख रूप से एस चांद, भट्ट ब्रदर्स, न्यू ऐज, एसबीपीडी, ओरिएंट, समय साक्ष्य, प्रगति प्रकाशन के प्रकाशकों की ओर से पुस्तकों के स्टॉल लगाए गए हैं। इस मौके पर डा. बीपी देवली, डा. बीसी शाह, डा. एमके उनियाल, डा. एसएस रावत, महाविद्यालय के कोआर्डिनेटर डा. दर्शन सिंह नेगी, आरआर चमोली और एनआर चमोली आदि मौजूद थे।