{"_id":"5b6c758c4f1c1b8d3e8b5fed","slug":"153383462912-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने की गौचर, पनघट की भूमि से कब्जा हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने की गौचर, पनघट की भूमि से कब्जा हटाने की मांग
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। ग्राम पंचायत देवर-खडोरा के ग्रामीणों ने गौचर और पनघट की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग के लिए कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र राजस्व विभाग की टीम से भूमि का चिह्निकरण कर अतिक्रमण ध्वस्त करने की मांग उठाई।
बृहस्पतिवार सुबह ग्यारह बजे देवर-खडोरा गांव के ग्रामीण वन सरपंच चंद्र सिंह और ग्राम प्रधान राजी देवी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। ग्रामीणों ने यहां एक घंटे तक धरना दिया और इसके बाद अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि कुछ लोगों की ओर से नियम कानून को ताक पर रखकर गांव की गौचर, पनघट की भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजलि देवी, सुशीला, आशा, दीपा, लक्ष्मी देवी, मंजू, ऊषा, सावित्री देवी, अनीता, सतेश्वरी, राधा, गीता, चंद्रकला, जमुना देवी और गायत्री देवी आदि मौजूद थे।