{"_id":"5b6c75824f1c1ba61f8b7c70","slug":"153383461815-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने गरीब किसानों और मजदूरों को सभी तरह के कर्ज से मुक्त करने सहित छह सूत्री मांगों के समर्थन में कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
कलक्ट्रेट परिसर में हुई सभा में कार्यकर्ताओं ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुरूप सभी फसलों के लागत मूल्य का डेढ़ गुना भाव किसानों को देने, देश में वनाधिकार कानून लागू करने, गरीब किसानों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने, फसल बीमा योजना लागू करने (फसल व पशुओं का बीमा भी शामिल हो) और जंगली जानवरों से हो रहे फसल के नुकसान का बीमा करने की मांग की। इस मौके पर सीपीएम के सचिव भूपाल सिंह रावत, सीटू के अध्यक्ष मदन मिश्रा, किसान सभा के अध्यक्ष राजपाल कन्याल, सचिव पुरुषोत्तम, ज्ञानेंद्र खंतवाल, बस्ती लाल, राजेंद्र नेगी, भारती राणा, राजमती देवी, गीता बिष्ट, सरोजनी खंतवाल आदि मौजूद थे।