{"_id":"5b6763094f1c1b923e8b54f5","slug":"1533502210870-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रस्ट ने 70 महिलाओं को भारतीय नारी सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रस्ट ने 70 महिलाओं को भारतीय नारी सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
भारतीय नारी स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से प्रथम स्थापना दिवस पर रविवार को नारी सशक्तीकरण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट की ओर से करीब 70 महिलाओं को भारतीय नारी सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया।
श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज के महंत परशुराम सभागार में रविवार को आयोजित कार्यक्रम का स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. जया चतुर्वेदी व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सरिता डोभाल ने संयुक्तरूप से शुभारंभ किया। इस मौके पर डॉ. जया चतुर्वेदी ने कहा कि अपने अधिकारों के प्रति महिलाओं को सजग रहना चाहिए। वर्तमान में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए उन्हें एक मंच पर आने की आवश्यकता है। एसपी सरिता डोभाल ने कहा कि वर्तमान में महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन कई कारगर कदम उठा रहा है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए कानून की जानकारी होनी अति आवश्यक है।
ट्रस्ट की अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि भारतीय नारी स्वाभिमान ट्रस्ट महिलाओं के सशक्तीकरण व उनकी सुरक्षा को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट शिक्षा, सुरक्षा, स्वाभिमान, न्याय, सामाजिक और आर्थिकरूप से महिलाओं को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। समारोह में ट्रस्ट द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 70 महिलाओं को भारतीय नारी सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया। जिसमें उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों में नौ महिलाओं, चिकित्सा के क्षेत्र में 11 महिलाओं, कानून के क्षेत्र में 8 महिलाओं, शिक्षा क्षेत्र में 18 महिलाओं, सामाजिक कार्यों के लिए 18 महिलाओं, खेल के क्षेत्र में चार महिलाओं, सुरक्षा के क्षेत्र में पुलिस विभाग की पांच महिलाओं, प्रशासनिक क्षेत्र में पांच महिलाओं व अन्य क्षेत्रों में छह महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा संस्था ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में आठ मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट रेनू डी. सिंह, डॉ. ऋचा रतूड़ी, मीनू गोयल, मधु सेमवाल, अंशू आहूजा, राजेश रानी, सीमा रानी, गीता शर्मा, मंजू जाटव, सीमा खुुराना, संगीता सागर, अंशु रस्तोगी, डिंपल सिंह, भावना किशोर, जयेंद्र रमोला, रवि जैन, नंदकिशोर जाटव, सुशील चौधरी, रविंद्र बिरला, विपिन डोगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भारतीय नारी सम्मान पुरस्कार से नवाजी गईं महिलाएं
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों में - सरोज डिमरी, ऊषा रावत, शीला ध्यानी
चिकित्सा के क्षेत्र में - डॉ. जया चतुर्वेदी, डॉ. विनीता पुरी, डॉ. वंदना सेठी
कानून के क्षेत्र में - पूजा रावत, राखी शर्मा, अल्का विश्नोई
शिक्षा के क्षेत्र में - पूनम शर्मा, रचना अग्रवाल, अनीता रतूड़ी
सामाजिक क्षेत्र में - बीना शर्मा, कृष्णा रमोला, अनीता ममगाईं
खेल के क्षेत्र में - शिवानी गुप्ता, सृृष्टि चौहान, भूमि शर्मा
मिस उत्तराखंड - प्रियंका सिंघल
पुलिस विभाग में - रंजीत कौर, गीता, लक्ष्मी
प्रशासनिक क्षेत्र में - मंजू चौहान, निशांत अंसारी, स्नेहा।