{"_id":"5b6763074f1c1bc57a8b86d1","slug":"15335022073-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतात्रेय घाट पर श्रीमद्भागवत कथा का कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतात्रेय घाट पर श्रीमद्भागवत कथा का कल से
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दत्तात्रेय घाट पर श्रीमद्भागवत कथा कल से
ऋषिकेश। आत्मप्रकाश आश्रम, तारामाता पीठ मंदिर मायाकुंड की ओर से मंगलवार से गंगातट दत्तात्रेय घाट पर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी आश्रम के जनसंपर्क अधिकारी गंभीर सिंह मेवाड़ ने दी। उन्होंने बताया कि तारामाता पीठ के संस्थापक ब्रह्मलीन श्रीश्री 1008 श्रीमहंत गोदावरी गिरि महाराज, उनके शिष्य महंत गजा केशर गिरि व ब्रह्मलीन महंत गोपाल गिरि महाराज की स्मृति में महंत संध्या गिरि के सानिध्य में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। अनुष्ठान में हिमाचल करसोग मंडी के भागवत भूषण पंडित विशाल उपाध्याय कथा का रसपान कराएंगे। ज्ञानयज्ञ 13 अगस्त तक चलेगा और अनुष्ठान के समापन पर भंडारा आयोजित किया जाएगा।