फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रशासन की लेटलतीफी पड़ न जाए भारी, चंद्रभागा उफान पर

प्रशासन की लेटलतीफी पड़ न जाए भारी, चंद्रभागा उफान पर

Mon, 06 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन की लेटलतीफी पड़ न जाए भारी, चंद्रभागा उफान पर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

रुक-रुक कर जारी मूसलाधार बारिश से उफनाई चंद्रभागा नदी का पानी रविवार को बस्तियों तक पानी पहुंच गया। इसके कारण लोगों को अपना सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा। वहीं कई घरों में पानी घुसने से अनाज आदि सामान खराब हो गया।
बारिश के चलते चंद्रभागा नदी भी भारी उफान के साथ बह रही है। बीती रात से रुक-रुक कर जारी बारिश के कारण नदी के दोनों ओर की बस्तियों में पानी घुस गया। इसके चलते रविवार सुबह बड़ी संख्या में लोग घर का सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाते दिखाई दिए। हालांकि कई दिनों पहले प्रशासन की ओर से चंद्रभागा नदी के किनारे वाली बस्ती के लोगों से हटने के नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बाद प्रशासनिक नुमाइंदों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते चंद्रभागा नदी के किनारे बसे लोगों की जिंदगी खतरे में है।
विज्ञापन

नदी में बहा युवक, भाई ने कूद कर बचाई जान
ऋषिकेश। तेज बारिश के चलते रविवार दोपहर चंद्रेश्वरनगर निवासी अर्जुन गुप्ता (40) चंद्रभागा नदी के तेज बहाव में बहने लगा। हालांकि आसपास रहने वाले लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर अर्जुन के भाई नकुल और बेटे ने नदी में छलांग लगा दी और करीब सौ मीटर दूर जाकर नदी से बाहर निकाला। नकुल के अनुसार अर्जुन मकान के बाहर भू-कटाव वाले स्थान पर खड़ा था। तभी पानी के तेज बहाव के कारण पुश्ता ढह गया और अर्जुन नदी में गिर गया था। अर्जुन के सिर पर चोट आई है और बेहोशी की हालात में उसे मायाकुंड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed