{"_id":"5b672bdb4f1c1b66428b61d6","slug":"153348808315-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार धाम यात्रा के सुचारू प्रबंध करने में प्रदेश सरकार नाकाम: आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार धाम यात्रा के सुचारू प्रबंध करने में प्रदेश सरकार नाकाम: आप
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। आम आदमी पार्टी (आप) की बैठक में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। बैठक में संचालन समिति के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पिरसाली ने आरोप लगाया कि प्रदेश में चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंध करने में प्रदेश की डबल इंजन सरकार नाकाम साबित हुई है। प्रदेश में हल्की बारिश होने पर ही यात्रा को रोकना सरकार के कुप्रबंध को दर्शा रहा है।
बैठक में नवीन पिरसाली ने कहा कि आपदा प्रभावितों के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। प्रभावितों को सौ-सौ रुपये के मुआवजे के चेक वितरित करना प्रदेश की जनता के साथ मजाक है। आपदा प्रभावित क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं की बेहतरी के लिए सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसोदिया ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा, जिसके लिए वीपी थपलियाल, देवी प्रसाद मैखुरी, पीएस राणा, सुदर्शन कंडारी, पंकज रावत, अनिल कुंवर और हर्षबल्लभ थपलियाल को जिम्मेदारी दी गई है। 19 अगस्त को जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा। बैठक में प्रदेश में होने वाले निकाय चुनावों में पार्टी की भागीदारी पर भी चर्चा की गई। साथ ही सदस्यता अभियान और बूथ स्तर तक पार्टी की उपस्थिति दर्ज करने की रणनीति तैयार करने पर विचार विमर्श किया गया।