{"_id":"5b672bca4f1c1b05468b60b8","slug":"153348806613-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्थापन के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्थापन के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया तेज
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के आपदाग्रस्त ग्राम पंचायत झलिया और कुलिंग गांवों के विस्थापन के लिए प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। तहसील प्रशासन ने झलिया के विस्थापन के लिए ग्वालदम-नंदकेशरी मोटर मार्ग के पास चिड़ाखेत में जगह चयनित की है जबकि कुलिंग के लिए भूमि चयन का प्रयास किया जा रहा है।
15 जुलाई का आपदा से ब्लाक के झलिया ग्राम पंचायत में कई मकान, कृषि भूमि मलबे से दब गई थी। यहां के नौ से अधिक परिवार टेंट, मंदिर और स्कूल में रह रहे हैं, जबकि कुलिंग गांव में लगातार भूस्खलन से सात परिवार टेंटों में रह रहे हैं। ऐसे में दोनों गांवों को विस्थापन किया जाना है। तहसीलदार माणिक लाल भेंतवाल ने बताया कि झलिया गांव के लिए पूर्व में हरमल गांव के पास भूमि का चयन किया गया था, लेकिन इसे भूगर्भ वैज्ञानिकों ने खारिज कर दिया। अब चिड़ाखेत को चयनित किया गया है। जल्द ही इसकी भूगर्भीय जांच की जाएगी। वहीं कुलिंग गांव के विस्थापन की प्रक्रिया भी चल रही है।