{"_id":"5b672bc74f1c1bc57a8b860f","slug":"153348806315compat-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनाली गांव में भूस्खलन के मलबे से टूटा मकान, दो मवेशियों की मौत, सास बहू घायल-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनाली गांव में भूस्खलन के मलबे से टूटा मकान, दो मवेशियों की मौत, सास बहू घायल-compat
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। विकासखंड के सुनाली गांव में मूसलाधार बारिश से गांव के ऊपर भूस्खलन होने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान मकान में रह रहीं सास-बहू भी मलबे की चपेट में आ गई, जिन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला।
ग्रामीण लक्ष्मण सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिग्पाल सिंह सहित अन्य बताया कि क्षेत्र में शनिवार रात से ही बारिश हो रही थी। रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे गांव के ऊपर हुए भूस्खलन का मलबा गांव में आने से दिनेश लाल का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान के भूतल में गोशाला है, जबकि प्रथम तल पर आवास है। मलबे की चपेट में आने से दिनेश लाल की दो गायें जिंदा दफन हो गई, जबकि दिनेश लाल की मां बीना देवी (50) और पत्नी ऊषा देवी (23) घायल हो गईं। सूचना पर आसपास के ग्रामीणों ने मलबा साफ कर बीना और ऊषा को बाहर निकाला। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डा. राजीव शर्मा ने बताया कि दोनों घायलों की हालत सामान्य है। ग्रामीण लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मलबे को हटाने की कोशिश में दिनेश लाल और दिनेश की बहिन सरिता को भी मामूली चोटें आई हैं। तहसीलदार विपिन चंद्र पंत, राजस्व निरीक्षक एसएस नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक प्रदीप रावत, पशुधन प्रसार अधिकारी कंचन सिमल्टी सहित एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। ब्यूरो