{"_id":"5b672bba4f1c1bcb2e8b4a7d","slug":"15334880501322-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से चमोली में 22 ग्रामीण संपर्क मार्ग अवरुद्घ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से चमोली में 22 ग्रामीण संपर्क मार्ग अवरुद्घ
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। भारी बारिश से भूस्खलन और चट्टान टूटने से चमोली जिले में 22 ग्रामीण सड़कें बंद पड़ी हैं, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण, बिरही-निजमूला, चमोली-लासी-मजोठी, पुरसाड़ी-पलेठी, कुहेड़-मथरपाल, गोपेश्वर-हापला, हापला-कलसिर, गोपेश्वर-सोनला-बछेर जैसी मुख्य सड़कें बंद पड़ी हैं। जिले में रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से अभी सड़कों के खुलने के आसार भी नहीं दिख रहे हैं। वहीं मोलागाड-मटई-बैरासकुंड सड़क तोंनला बैंड में भारी मात्रा में मलबा आने से बंद पड़ी है। यह बैरासकुंड क्षेत्र को जोड़ने वाली यह एकमात्र सड़क है। बिरही-निजमूला मोटर मार्ग गौंणा गांव के पास 22 जुलाई से बंद है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि लगातार बारिश से सड़कों को खोलने का काम बाधित हो रहा है। बारिश थमने के बाद सोमवार से जेसीबी और मजदूरों की मदद से हाईवे खोलने का काम शुरू किया जाएगा।